बिना कली के ही फूल खिला देंगे हम
नफ़रतों से भी नजरे मिला देंगे हम,
पास कुछ भी नहीं फिर भी ताक़त है ये
एक कला से ही दुनिया हिला देंगे हम।
गाँव को छोड़ कर न शहर जाना था
अपनी माँ के लिए ही ठहर जाना था
और छोडकर बूढ़ी माँ जो अलग हो रहे थे
ऐसे बेटे को पहले ही मर जाना था।
हमे जो संभाले वो संबल नहीं है
बड़ी है मुसीबत कोई हल नहीं है
वही है अकेली जो पूरा बनाती
बिना माँ के कोई मुकम्मल नहीं है।
करने को नाश असुरों का कोई भीम बना दे
प्यार के भी रोग का हकीम बना दे
हो जाये एक पल मे सभी छोरे ये गोरे
भगवान मेरे ऐसी कोई क्रीम बना दे।
किया है नाम पैदा पर मुझे बदनाम लगते हैं
चरण माता-पीता के मुझको चारों धाम लगते हैं
जिन्हे पूजा यहाँ सबने वो श्रद्धा के नहीं काबिल
मुझे सब दुनिया के बाबा तो अशाराम लगते हैं।
आपकी बात हो आखिरी वक़्त में
लव की बरसात हो आखिरी वक़्त में
मुझको सब कुछ मिला बस यही चाहिए
तू मेरे साथ हो आखिरी वक़्त में।
