बेख्याली- दीक्षा "श्रुति" - साहित्य धरा

बेख्याली- दीक्षा "श्रुति"

बेख्याली ही सही तेरी मोहब्बत चाहिए, 
तेरी मोहब्बत का वो सुरूर मेरा ग़ुरूर चाहिए,
पल पल ख़्याल तेरा मैं रखूं इतना तू मुझे बेख़्याल चाहिए, 
हाँ बेख्याली ही सही पर तेरी मोहब्बत चाहिए, 
उमङ जाए सैलाब मोहब्बत का जश्न-ए-जिंदगी यूँ चाहिए, 
बेख्याली में भी ख्याल तेरा यूँ चाहिए, 
चन्दा दे सूरज को रोशनी तू दे मुझे 
हर पल की खुशी, 
ऐसी मोहब्बत का दामन हजार बार चाहिए,
दिन है तो रात है दिल है तो जज्बात हैं ,
और तू है तो जिन्दगी साथ है हर बात है,   सूरज है तो धूप है पेड़ है तो छांव है, 
तू है तो मेरा सुहाग है, 
मेरे मांग का सिंदूरा यूँ अमर चाहिए, 
बेख्याली ही सही तेरी मोहब्बत यूँ ही सातों जन्म चाहिए।। 

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done