बसन्त की दस्तक - देवकरण गंडास"अरविंद" - साहित्य धरा

बसन्त की दस्तक - देवकरण गंडास"अरविंद"

दी है धरा पर बसंत ने दस्तक
खेत खलिहान मुस्कुराने लगे ।

बागों में कलियां खिलने लगी
भंवरे गीत प्यार के गाने लगे ।

फिज़ा में छा गई महक प्रीत की
पंछी कलरव कर आने लगे ।

कोयल की कूक सुन अरविन्द
दिल उनका तुम धड़काने लगे ।

हर वन उपवन में आई खुशहाली
वो फूलों की महक महकाने लगे ।

फसलें लहलहा रही हैं झूम के
सब तराने बसंत के गुनगुनाने लगे

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done