पीत बसन्त - देवकरण गंडास"अरविंद" - साहित्य धरा

पीत बसन्त - देवकरण गंडास"अरविंद"

पीत है धरती , पीत है अम्बर
पीत प्रेम बह रहा वसुधा पर ।

आज पीत रंग की चुनर ओढ़कर
फसलें लहलहा रही वसुधा पर ।

पीत है प्यारा ऋतु बसंत को
प्रीत रंग बना पीत वसुधा पर ।

है पीत वस्त्र में सजी सरस्वती
वंदन कर 'अरविन्द' वसुधा पर ।

प्रीत का माह और पीत का रंग
मीत को रंग दे पीत वसुधा पर

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done