प्यारी लागे है राधारानी- देवकरण गंडास "अरविन्द" - साहित्य धरा

प्यारी लागे है राधारानी- देवकरण गंडास "अरविन्द"

मोहे प्यारी लागे है राधारानी
मोरे मन को लुभावे उसकी वाणी ।

बृज में हैं खेले हमने खेल घनेरेे
बाल ग्वाल मुख चर्चा तेरे मेरे
अब मिलने से काहे करे आनाकानी
मोहे प्यारी लागे है राधारानी ।

रास रचाया हमने प्रीत बढ़ाई
राधिका को मैंने अपनी मीत बनाई
लेके मन मोरा मुझसे करे मनमानी
मोहे प्यारी लागे है राधारानी ।

जमुना किनारे हमने गैया चराई
राधिका के संग मैंने होली मनाई
उसके है नाम से चले है जिंदगानी
मोहे प्यारी लागे है राधारानी ।

गोरी गोरी राधिका , मैं सांवला सलोना
कैसा किया है उसने मुझ पे जादू टोना
मिल ले अब मुझसे , ढले सांझ सुहानी
मोहे प्यारी लागे है राधारानी ।

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done