ख़ुद को आसान कर रही हो ना - कुमार विश्वास - साहित्य धरा

ख़ुद को आसान कर रही हो ना - कुमार विश्वास

ख़ुद को आसान कर रही हो ना 
हम पे एहसान कर रही हो ना 

ज़िंदगी हसरतों की मय्यत है 
फिर भी अरमान कर रही हो ना 

नींद सपने सुकून उम्मीदें 
कितना नुक़सान कर रही हो ना 

हम ने समझा है प्यार पर तुम तो 
जान पहचान कर रही हो ना 

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done