बात करनी है बात कौन करे - कुमार विश्वास - साहित्य धरा

बात करनी है बात कौन करे - कुमार विश्वास

बात करनी है बात कौन करे 
दर्द से दो दो हाथ कौन करे 

हम सितारे तुम्हें बुलाते हैं 
चाँद न हो तो रात कौन करे 

अब तुझे रब कहें या बुत समझें 
इश्क़ में ज़ात-पात कौन करे 

ज़िंदगी भर की थे कमाई तुम 
इस से ज़्यादा ज़कात कौन करे 

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done