अनपढ़ हूं , नहीं पढ़ पाता चेहरों को
कोई चेहरों को पढ़ना सीखा दे मुझे ।
चेहरों पर नक़ाब और उस नक़ाब पर नक़ाब
कोई इस नक़ाब के पार देखना सीखा दे मुझे ।
अक्सर मात खा जाता हूं इन नक़ाबी चेहरों से
कोई इन्हें सीसे की तरह आर पार दिखा दे मुझे ।
मासूम से चेहरे भी घायल कर जाते हैं अरविन्द
कोई इनकी असलियत का संसार दिखा दे मुझे ।
मैं रह गया हूं अनपढ़ चेहरों के संसार में
अब चेहरों के दरबार का कोई पता दे मुझे ।