ये कैसा संयोग है जो मन को बहुत भाया है ,
चेहरे पर हंसी और दिल में अरमान सजाया है ।
वादा तो हर कोई करता है ताउम्र साथ देने का ,
लेकिन वादा बहुत कम लोगों ने ही निभाया है ।
खुशनसीब हूं कि मिला मुझे तेरे जैसा दोस्त ,
जिसको मैंने जीवन में हर कदम संग पाया है ।
लुटाता चल खुशियों को जमाने में अरविन्द ,
जमाने ने भी तो तुझे पलकों पर बिठाया है ।
अकेले चलकर माना पहुंच जाओगे शिखर पर,
पर ये सोचो शिखर पर किसी ने घर बसाया है ।