नव रंग लिए , नव रूप लिए
आए हैं ऋतुराज धरा पर ।
कलियों पर खिला है नव यौवन
खिल उठा नव अंकुर धरा पर ।
धरती ने ओढ़ी है धानी चुनर
चहक रहा है बसंत धरा पर ।
खिलने हैं लगे अब प्रेम पुष्प
बह रही प्रेम की धार धरा पर ।
इन रंगों में तू खिल जा अरविन्द
अब बहा साहित्य प्यार धरा पर ।
ऋतु बसंत की है छवि अनोखी
ये बना नया त्योहार धरा पर ।