मधुमास - देवकरण गंडास"अरविंद" - साहित्य धरा

मधुमास - देवकरण गंडास"अरविंद"

अब प्रकृति ने प्रेम बरसाया
यहां जब से है आया मधुमास ।

सरसों की कलियां खिलने लगी
उनके दिल पर छाया मधुमास ।

कोयल कूक उठी बगिया में
नव प्रीत लिए आया मधुमास ।

मचल रहा है मन अरविन्द का
नव उल्लास संग भाया मधुमास ।

बिछा दी है धरा ने पीली चादर
दिल से उसने बुलाया मधुमास ।

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done