आज धरा हुई है हरी भरी
मधुमास बन आया बसंत ।
भंवरे चूम रहे फूलों को
दिल पर उनके छाया बसंत ।
तितली झूम के चहक रही
पंखों को उसके भाया बसंत ।
बगिया बगिया फूल खिले
हर बगिया में लहराया बसंत ।
ये रंगीन शमा जी ले अरविन्द
कानों में फुसफुसाया बसंत ।