मतलबी रिश्ते - देवकरण गंडास"अरविंद" - साहित्य धरा

मतलबी रिश्ते - देवकरण गंडास"अरविंद"

हर रिश्ते पर तोहमत कर हमने
हर पावन रिश्ता बदनाम किया ।

जिस्म की चाहत को प्यार बताया
सबने यहां ये घृणित काम किया ।

यारी को बना दिया छल फरेब
और दोस्ती को गुमनाम किया ।

नहीं बख्शा भगवान को हमने
उस पर भी लांछन तमाम किया ।

जब मौका मिला तो चरित्र हनन
जब काम पड़ा तो सलाम किया ।

यहां मतलबी रहते हैं अरविन्द
मतलब के लिए प्रणाम किया ।

Share with your friends

Notification
This Platform is Under Maintenance Mode...
Done