वक़्त गुज़ारी के लिए यह काम किया गया है। इसे आप शरारत भी समझ सकते हैं। मगर यह इस वक़्त कीआवाज़ भी है। सभी मौजूद और ना मौजूद शोअरा हज़रात से मा'ज़रत के साथ....
दर्द के मारे उल्टा ही लेटा, लठिया ने वो काम किया
बीवी से महरम लगवाया, सारे दिन आराम किया
मीर
निकलना चीन से कोविड का सुनते आए थे लेकिन
बड़े ही ढ़ीठ थे, बाहर टहलने फिर भी हम निकले
ग़ालिब
ऐसा लगता है पास है कोविड
जब कोई दूसरा नहीं होता
मोमिन
पैदा हुआ कोरोना तो वूहान ने कहा
लालच में हम भी देखिए बर्बाद हो गए
अकबर
लिपट जाते हैं वो बिजली के डर से
इलाही मास्क ले आऊं मैं घर से
दाग़
हज़ारों साल चीनी अपनी लाचारी पे रोते हैं
बड़ी मुश्किल से होता है कोरोना में असर पैदा
डॉ इक़बाल
हर नफ़स उम्रे-गुज़िश्ता की है मय्यत फ़ानी
कोरोना नाम है मर-मर के जिए जाने का
फ़ानी
चुपके - चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है
कोरोना से घर में रहने का ज़माना याद है
हसरत
चला आया हूँ हंसता खेलता मौजे-कोरोना में
पुलिस गर देख ले तो ज़िन्दगी दुश्वार हो जाए
असग़र
उनका जो फर्ज़ है वो एहले-जहालत जानें
इसका अंजाम हलाकत है जहां तक पहुंचे
जिगर
मौत का भी इलाज हो शायद
कोरोना का कोई इलाज नहीं
फ़िराक़
गुलों में रंग भरे बादे - नो - बहार चले
कोरोना जाओ कि दुनिया का कारोबार चले
फ़ैज़
कहने को बड़ी चीज़ है तहज़ीब बदन की
वरना तो बदन कोरोना लाने के लिए हैं
जांनिसार
बस कोरोना ही चला था जानिबे-मक़्तल मगर
लोग माने ही नहीं और कारवां बनता गया
मजरूह
सिर्फ़ इक्कीस दिन तो हैं नासिर
ग़म न कर ज़िन्दगी पड़ी है अभी
नासिर
वो बिमारी जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन
उसे कोरोना जैसा नाम देकर छोड़ना अच्छा
साहिर
उसने बग़ैर हैंड-वाॅश मेरे गिलास में लौट दी
मैंने ब-एहतियाते-जां जस्ट वो जाम रख दिया
फ़राज़
कौन इस घर की देखभाल करे
सैनेटाइज़र की शीशी टूट गयी
जौन
नए पिटते हुए देखें तो ख़ुशी होती है
हम भी ऐसे ही पिटे थे यहां वीराने में
अहमद मुश्ताक़
कुछ दिनों में होगी अब दीदार से आगे की बात
सेल्फ-डिस्टेंसिंग में बस दीदार होना चाहिए
ज़फ़र इक़बाल
लंग्स में उतरेगी, पूछेगी जुनूं कितना है
नोके-कोविड ही बताएगी कि ख़ूं कितना है
शहरयार
यूं ही बे-सबब ही फिरा करो, किसी वक़्त घर न रहा करो
तुम्हें शौक़ पिटने का है बहुत, सरे-आम जा के पिटा करो
बशीर बद्र
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं
इस कोरोना के सबब अपने ही घर के हम हैं
निदा फ़ाज़ली
बस वो तशरीफ पे लठिया को जमाते बोला
आप सड़कों पे चले आए इजाज़त के बग़ैर!
इरफ़ान सिद्दीक़ी
बदन में जिसके रहेगा उसे मिटाऎगा
कभी कोरोना का अपना मकां नहीं होता
वसीम बरेलवी
मैं ज़रा जो घर से निकल गया, मुझे खींचता कोई और है
मुझे डांटता कोई और है, मुझे पीटता कोई और है
सलीम कौसर
शाख़ों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं हैं हम
कोविड से यह कहो ज़रा औक़ात में रहे
राहत इन्दौरी
इलाज अपना कराने जाओगे तुम जाने किस-किस से
घरों में रह के देखो ना, घरों में क्यों नहीं रहते
फ़रहत एहसास
हाथ मेरे भूल बैठे दस्तकें देने का फ़न
उसके दर पे जब से क्वारंटाइन का पर्चा लगा
परवीन शाकिर
सो जाते हैं फुटपाथ पे अख़बार बिछाकर
मज़दूर कभी सेल्फ़ - क्वारंटाइन नहीं होते
मुनव्वर राना
मौत ने सैनेटाइज़ किया, फिर नब्ज़ टटोली
कोरोना का झूठ बहुत फैलाया हमने
शारिक़ कैफ़ी
Recreation - Zia Zameer